Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Shri Mankameshwar Baradari Issue: Emotional appeal of 90 year old Shri Bhagwan Agarwal, 135 year old Ram Barat may not be continued#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Shri Mankameshwar Baradari Issue: Emotional appeal of 90 year old Shri Bhagwan Agarwal, 135 year old Ram Barat may not be continued#agranews

217

आगरालीक्स..(14 June 2021 Agra News) आगरा की 135 साल पुरानी राम बारात अब न निकल पाए, 90 साल के श्री भगवान अग्रवाल भावुक होकर बोले, जनता तय करे मनकामेश्वर मंदिर के महंत सही या हम

रामलीला कमेटी आई सामने
आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर में के दालान में बने कमरों पर कब्जा करने के आरोप में श्रीरामलील कमेटी के श्री भगवान अग्रवाल, अतुल बंसल सहित चार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. थाना मंटोला में श्री मनकामेश्वर मंदिर मठ प्रशासक हरिहर पुरी की तहरीर पर ये मुकदमा दर्ज किया गया है. मुकदमे के 4 दिन बाद श्रीरामलीला कमेटी सामने आई है. कमेटी ने इस संबंध में एक प्रेस कांफ्रेंस भी की. वयोवृद्ध श्रीभगवान अग्रवाल ने वीडियो के जरिए भावुक होकर अपनी बात रखी.

भावुक हुए 90 साल के श्रीभगवान अग्रवाल
श्रीभगवान अग्रवाल का कहना है कि मेरी उम्र 89 साल की है. मैं इस 135 साल पुरानी रामलीला कमेटी से 70 साल से जुड़ा हुआ है. मैंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वह पूरी अच्छी तरह से किया है. न कभी कोई लोभ किया न कभी लालच. इसके बावजूद हमें भू माफिया बताया जा रहा है. हमारे ऊपर बारादरी को कब्जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. श्री भगवान अग्रवाल ने भावुक होते हुए कहा कि हमें कोई लालच नहीं है सारा सामान रामलीला कमेटी का था जो कि बारादरी में है. हमने इसको लेकर बोर्ड भी लगाया हुआ है ​कि ये सारा सामान रामलीला कमेटी का है. हमारे ऊपर पहले भी केस दर्ज किए गए. पहले खारिज भी हुआ लेकिन इसके बावजूद बार—बार मुकदमा लगाया गया. इस स्थिति में हम लोग कैसे काम करेंगे. उन्होंने कहा कि हमें कुछ नहीं चाहिए, जिसे संभालना है संभाल लो. बस सामान सेफ रहना चाहिए. चांदी का रथ है. इसके अलावा बहुत से सामान हैं. सोने चांदी के मुकुट हैं सब बारादरी में हैं. हम इसकी सेफ्टी के लिए शुरू से ही लगे हुए हैं. सारा सामान रखा हुआ है कोई नया नहीं है.

ऐसे तो रामबारात ही नहीं निकल पाएगी
श्रीभगवान अग्रवाल का कहना है कि पहले रामलीला बारादरी से ही शुरू होती थी. इसके बाद इसका जैसे—जैसे विस्तार होता गया ये रामलीला मैदान में होने लगीं. दशहरे तक की लीलाएं वहीं होने लगीं. हमें जो तंग कर रहे हैं, समय समय पर हमारे खिलाफ मुकदमा लगा रहे हैं, भगवान राम उनको देखेंगे. लेकिन हम इन परिस्थितियों में कैसे काम कर सकते हैं. ऐसे तो आगे आगरा की धरोहर रामबारात ही नहीं निकल पाएगी. हमारे छह साथी जो कि कर्मठ थे वो कोरोना में चले गए. मैं चल फिर नहीं सकता, पैरों में तकलीफ है. बच्चे कहते हैं कि आप किस चक्कर में फंस गए हैं. समय भी दे रहे हैं और उसका नतीजा उल्टा निकल रहा है. फिर भी मैं यहीं बैठे बैठे सारा काम करवा रहा हूं.

जनता, प्रशासन और शासन देखे कौन गलत
श्रीभगवान अग्रवाल का कहना है कि पुलिस, प्रशासन और शासन देखे कि कौन सही है और कौन गलत. अगर हम गलत हैं तो भगवान राम हमको सजा दे और अगर ये लोग गलत हैं जो कि हमारे ऊपर मुकदमा लगा रहे हैं तो भगवान इनको सजा दे.

रामलीला से होता है शहर का विकास
श्री भगवान अगव्राल का कहना है कि आगरा की रामबारात उत्तर भारत की सबसे प्रसिद्ध बारात है. जिसमें सारी रात झांकियां लगती हैं और जनकपुरी पहुंचती है. इसके कारण उस कॉलोनी का विकास होता है, सड़कों का निर्माण होता है. कई लोगों की रोजी रोटी चलती है. कई बाजार बन जाते हैं. तो हम क्या भूमाफिया हैं, अब ये जनता तय करे. हम दोषी हैं तो हमें दंड दिया जाए. रोज रोज मुकदमे हो रहे हैं. बच्चे परेशान हैं. कभी कहीं से फोन आता है तो कभी कहीं से. हम तो इस सामान की रक्षा चाहते हैं. हम चाहते हैं कि सामान सुरक्षित रहे. मेरे ऊपर आरोप लगाया है कि बारादरी में आकर गालियां दी गई हैं. मैं दो साल से चल परेशान हूं. चल नहीं पाता हूं. अब तो अच्छे आदमी आकर काम करे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 4th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा का 4 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ​दिल्ली...

error: Content is protected !!