Sunday , 25 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra’s Vet Doctor & Dog owner statements recorded in BJP MP Maneka Gandhi viral audio call of negligence in treatment
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra’s Vet Doctor & Dog owner statements recorded in BJP MP Maneka Gandhi viral audio call of negligence in treatment

256

आगरालीक्स…(24 June 2021 Agra News) आगरा में एक डॉग का इलाज देश—दुनिया की सुर्खियां बना. हाईप्रोफाइल मामले में मेनका गांधी, आगरा के पशु चिकित्सक और ग्वाालियर के हैं डॉग मालिक..स्टेटमेंट रिकॉर्डेड..पढ़ें पूरी खबर

आगरा से जुड़ा है मामला
आगरा के पशु चिकित्सक ने ग्वाालियर के एक डॉग का इलाज किया. इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉग के मालिक ने सांसद मेनका गांधी से शिकायत की. इस संबंध में कथित तौर पर मेनका गांधी का एक आडियो वायरल हुआ है. जिसमें वह पशु चिकित्सक को हड़काने के साथ—साथ गलत व अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं. इस मामले में डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठिन किया है. मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी वीएस तोमर का कहना है कि मामले में डॉक्टर और डॉग मालिक के बयान दर्ज किए गए हैं.

ये है मामला
आगरा में एक डॉग का इलाज इस समय देश दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस डॉग के इलाज में भाजपा सांसद मेनका गांधी, आगरा के पशु चिकित्सक और ग्वालियर के रहने वाले डॉग मालिक की अहम भूमिका है. हाईप्रोफाइल हुए इस मामले में डॉक्टर द्वारा डॉग के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप है. वहीं डॉग मालिक ने इसकी शिकायत भाजपा सांसद और एनिमल एक्टिविस्ट मेनका गांधी से की. 23 जून बुधवार को एक आडियो वायरल होता है जिसे कथित तौर पर मेनका गांधी का बताया जा रहा है. इस आडियो में आगरा के पशु चिकित्सक डॉ. एलके गुप्ता को गलत इलाज करने पर हड़काया जा रहा है और गालियों का भी प्रयोग किया जा रहा है. डॉक्टर एलके गुप्ता का कहना है कि ये आडियो सांसद मेनका गांधी का है जो कि उन्हें डॉग के इलाज में लापरवाही बरतने पर न सिर्फ फटकार रही हैं बल्कि गलत भाषा का प्रयो करते हुए उनके व उनके परिवार को काफी बुरा—भला कहा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर आडियो वायरल
इधर आ​डियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. इसमें लोगों का आक्रोश मेनका गांधी पर फूट रहा है. कई लोग #VetDemandApology, #VetsDemandApologyInWritten , #BoycottManekaGandhi , #ShameOnManekaGandhi , #apologiseorfacewrathofvets , #respectvets जैसे हैश टैग भी चलाए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि एक महिला सांसद द्वारा गलत भाषा का प्रयोग करना किसी भी प्रकार से अनुचित नहीं है. डॉक्टर के परिवार को भी बुरा भला कहना सही नहीं है. इसके लिए लोग तुरंत मेनका गांधी से माफी की मांग भी कर रहे हैं.

मामले की जांच में हो रही पूछताछ
मामला प्रशासन तक पहुंच गया है. आगरा के एमजी रोड किनारे पशु चिकित्सक का क्लीनिक है. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण जांच में जल्दी की जा रही है. जांच टीम में शामिल मुख्य पशु चिकित्साधिकारी वीएस तोमर का कहना है कि वायरल आडियो की जांच के मामले में पशु चिकित्सक से भी पूछताछ की जा रही है. इसके लिए एक कमेटी भी बनाई गई है. इसकी जांच रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी. वहीं पशु चिकित्सक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग होने पर आगरा के पशु चिकित्सकों में भी आक्रोश है. उनका कहना है कि इस तरह का व्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

डॉग मालिक ने कहा—इलाज में बरती लापरवाही
इधर ग्वाालियर के रहने वाले डॉग मालिक आनंद सरन का कहना है कि हमारे पास रॉटवेलर ब्रीड की डॉग है, जिसकी उम्र चार साल है. उसकी बच्चेदानी (यूट्रस) निकलवाने के लिए हमने आगरा के पशु चिकित्सक डॉ एलएन गुप्ता से संपर्क किया. उन्होंने ऑपरेशन के लिए 14 जून की डेट दी. हम तय समय पर ग्वालियर से आगरा पहुंचे. डॉ एलएन गुप्ता की क्लिनिक पर उसकी सर्जरी की गई. सर्जरी के बाद टांके लगाने में लापरवाही बरती गई. सर्जरी के बाद तीन लेयर में टांके लगाए जाते हैं लेकिन यहां सिर्फ दो लेयर में टांके लगाए गए. इससे उसकी आंतों से लगातर खून आ रहा था, तो दोबारा उनके पास पहुंचे। इस बार डॉ एलएन गुप्ता खुद सर्जरी की. लेकिन इस बार भी टांकों को सही तरीके से नहीं लगाया गया. हमने फिर डॉ गुप्ता से फिर संपर्क किया तो उन्होंने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया. तकलीफ बढ़ने पर मजबूरन हमें उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाना पड़ा. अभी उसका दिल्ली में ही इलाज चल रहा है. डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत हमने 21 जून को सांसद मेनका गांधी से की है. आनंद सरन का कहना है कि हमारी मांग है कि डॉग के उपचार में हमारे द्वारा खर्च की गई करीब डेढ़ लाख की राशि वापस दिलाई जाए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!