मथुरालीक्स.. (Mathura News 27th June)पेट्रोल से गैस सिलेंडर में लगी आग, गैस सिलेंडर के फटने से दो युवती सहित छह घायल।
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में रविवार को 50 वर्षीय राजपाल अपनी बाइक में पेट्रोल डाल रहा था तभी वहां लगे बिजली बोर्ड में स्पार्किंग हुई तो पेट्रोल में आग लग गई। आग लगने से हाथ कपां तो बोतल में रखा पेट्रोल पास रखें गैस सिलेंडर के ऊपर जा गिरा तो आग वहां भी लग गई और आग अचानक लगी तो सिलेंडर फट गया।
छह झुलसे
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गयी। आग पर काबू पाया गया। हादसे में राजपाल के अलावा उसकी पुत्रियों की गीता, रिकीं पुत्र भरत, देवेंद्र तथा पड़ोसी युवक पवन बुरी तरह झुलस गए ।