आगरालीक्स…(Agra News 27th June) आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए नियम में बदलाव, सोमवार 28 जून को इस तरह लगेगी कोराना वैक्सीन।
आगरा में वैक्सीन की कमी हो गई है। सोमवार को शहर और गांव के केंद्रों पर 16500 वैक्सीन लगाई जाएंगी। इसमें से 10 हजार वैक्सीन गांव में लगाई जाएगी।
शहर में 6500 वैक्सीन लगेगी, इस तरह लगेगी वैक्सीन
शहर में सोमवार को 6500 वैक्सीन लगाई जाएंगी। 18 से 44 साल के लोग जिन्होंने रविवार को कोविन एप पर स्लाट बुक कराए हैं, उन्हें ही वैक्सीन लगाई जाएगी। 45 से अधिक उम्र के लोगों को बिना स्लाट बुक कराए वैक्सीन लगेगी। गांव में 18 से अधिक उम्र के सभी लोगों को स्लाट बुक कराए बिना ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
जेपी सभागार में स्लाट बुक कराए बिना लगेगी कोवाक्सीन
सोमवार को एसएन मेडिकल कालेज और जेपी सभागार, खंदारी परिसर आंबेडकर विवि में कोवाक्सीन लगाई जाएगी। इसमें से जेपी सभागार में 18 से अधिक उम्र के लोगों को अप्वाइंटमेंट बुक कराए बिना भी वैक्सीन लगाई जाएगी। अपने साथ आधार कार्ड लेकर जाएं।