आगरालीक्स ..(Agra News 4th July)आगरा में कल से ताज एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है। ये ट्रेनें तीन महीने से बंद चल रहीं थी।
आगरा से होकर गुजरने वाली ताज एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनें पिछले तीन महीने से बंद हैं। इन ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। पांच जुलाई से ताज एक्सप्रेस शुरू हो रही है, इसके साथ ही आगरा फोर्ट राम नगर स्पेशल, आगरा फोर्ट एटा सहित 10 ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
नई दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस का संचालन पांच जुलाई से शुरू हो रहा है। ताज एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह सात बजे ट्रेन रवाना होगी और आगरा कैंट स्टेशन पर 9 .35 बजे पहुंच जाएगी। वहीं, झांसी से शाम 6. 15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।