आगरालीक्स ..(Agra News 7th July).आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था में एक और बदलाव, पढे क्या किया गया बदलाव।
आगरा में वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को भीड उमड रही है, केंद्रों पर धक्कामुक्की हो रही है। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान हैं, नंबर नहीं आ रहा है, केंद्रों पर जितनी वैक्सीन पहुंच रही हैं उससे ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में एक बदलाव किया गया है।
पांच दिन ही लगेगी वैक्सीन
अभी तक सोमवार से शनिवार तक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही थी। सीएमओ डॉ आरसी पांडेय का कहना है कि अब बदलाव किया गया है, अब शनिवार को वैक्सीन नहीं लगेगी, रविवार को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। इस तरह सप्ताह में पांच दिन, यानी सोमवार से शुक्रवार तक ही वैक्सीन लगाई जाएगी।
दो दिन नहीं लगेगी वैक्सीन
नई व्यवस्था के तहत दो दिन वैक्सीन नहीं लगेगी, सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक वैक्सीन लगाई जाएगी। शनिवार और रविवार को वैक्सीन नहीं लगेगी। शनिवार को नियमित टीकाकरण अभियान चलेगा।