आगरालीक्स.(Agra News 10th July).. आगरा में वैक्सीन लगवाने वाले परेशान हैं, आज के स्लाट फुल हो चुके हैं, सुबह सात बजे स्लाट खुल रहे हैं और कुछ ही देर में स्लाट फुल हो रहे हैं।
आगरा में शनिवार को वैक्सीन लगवाने के लिए सुबह साल बजे कोविन एप पर स्लाट खोले गए, कुछ ही देर में स्लाट फुल हो गए। सुबह आठ बजे तक अधिकांश केंद्रों के स्लाट बुक हो गए हैं, जिन लोगों ने स्लाट बुक कराए हैं, उन्हें ही वैक्सीन लगाई जाएगी। ऐसे में जिन लोगों के स्लाट बुक नहीं हुए हैं, वे वैक्सीन लगवाने केंद्र पर न जाएं।
रविवार को नहीं लगेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन सोमवार से शनिवार तक लगाई जा रही है, रविवार को वैक्सीन नहीं लगेगी। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं, सोमवार को वैक्सीन लगने के लिए रविवार को कोविन एप पर पंजीकरण के लिए स्लाट खोले जाएंगे।