आगरालीक्स (Agra News)..आगरा के आंबेडकर विवि की बीए, बीएससी, बीकॉम द्वितीय और तृतीय, एमए, एमएससी, एमकॉम अंतिम वर्ष की मुख्य परीक्षा 24 जुलाई से.
विवि के प्रभारी कुलपति प्रो आलोक कुमार राय ने 24 जुलाई से 13 अगस्त तक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है, परीक्षाएं तीन पाली में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ से 9 30 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा 11 .30 बजे से दोपहर एक बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम 4. 30 बजे तक होगी।
बीए, बीएससी और बीकॉम की ओएमआर सीट पर परीक्षा
बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों की परीक्षा ओएमआर सीट पर होगी और परीक्षा के लिए 1 30 घंटे का समय दिया जाएगा। 50 सवाल पूछे जाएंगे। जिस विषय में एक से अधिक पेपर हैं, उन्हें एक ही पेपर में समाहित किया जाएगा।
एमए, एमकॉम, एमएससी की परीक्षा लिखित भी होंगी
जबकि, एमए, एमएमसी और एमकॉ म की कुछ परीक्षा लिखितत भी होंगी, इसके लिए परीक्षा का समय 1. 30 घंटे की जगह दो घंटा होगा।