आगरालीक्स..(Agra News 12th July). आगरा में आज से अनलॉक के नए नियम लागू हो गए हैं, पढे क्या हुआ बदलाव।
आगरा में अनलॉक 3 में सोमवार से नए नियम लागू हो गए हैं। अब बाजार सुबह छह से रात 10 बजे तक खुलेंगे। रात के कर्फ्यू का समय अब नौ बजे से बढाकर 10 बजे तक कर दिया गया है और सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू रहता था, इसे सुबह छह बजे तक कर दिया है।
सुबह छह से रात 10 बजे तक खुलेंगे बाजार
अनलॉक के नए नियम के तहत अब आगरा में बाकजार सुबह छह से रात 10 बजे तक खुलेंगे, सभी बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है। मॉल से लेकर मल्टीप्लेक्स और जिम से लेकर सिनेमाघर खोलने के निर्देश पहले ही जारी हो चुके हैं।
दो दिन की साप्ताहिक बंदी रहेगी जारी
वीकएंड पर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी रहती है, व्यापारी साप्ताहिक बंदी समाप्त करने की मांग कर रहे थे। मगर, अभी साप्ताहिक बंदी को खत्म नहीं किया गया है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहेंगे, दो दिन बाजार नहीं खुलेंगे। सोमवार से शुक्रवार तक ही बाजार खोले जाएंगे।
स्कूल, कालेज और कोचिंग हैं बंद
बाजार, जिम, मॉल खोल दिए गए हैं लेकिन अभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग बंद हैं। इन्हें खोलने के निर्देश नहीं दिए गए हैं। अभी स्कूल, कॉलेज और कोचिंग बंद रहेंगे।