नईदिल्लीलीक्स… (14 July ) । आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में भारत की शैफाली वर्मा पहले स्थान पर। भारत-इंग्लैंड का तीसरा टी-20 मैच आज होगा।
आईसीसी ने महिला टी-20 रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारत की शैफाली वर्मा 776 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। आस्ट्रेलिया की बेथ मुनि 744 अंकों के साथ दूसरे, मेग लेनिंग 709 अंक लेकर तीसरे, चौथे नंबर पर भारत की स्मृति मंधाना, पांचवें पर आस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिसा हिली, छठे और सातवें पर न्यूजीलैंड की क्रमशः सोफी डिवाइन, सूजी बेस्ट, आठवें पर स्टीफन टेलर, नवें पर भारत की जेनिमाह रॉडराइज और 10वें पर कैथराइन ब्रास है।
भारत-इंग्लैंड टी-20 आज
वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है. दूसरे मैच में आगर की दीप्ति शर्मा के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत भारत ने बराबरी हासिल की है।