नईदिल्लीलीक्स… (15 July ) । पीएम मोदी की सभा में संघ कार्यकर्ताओँ की काली टोपी उतरवाई। कड़ी रही सुरक्षा।
पीएम मोदी आज अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। बीएचयू के आईआईटी मैदान में मोदी को सुनने पहुंचे लोगों को काले कपड़े पहनकर जाने की इजाजत नहीं दी गई।
मोदी रैली में किसी तरह के विरोध को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। काली शर्ट या टी शर्ट और काले मॉस्क पहने लोगों अंदर जाने इजाजत नहीं दी गई। संघ कार्यकर्ताओं गणवेश में काली टोपी भी शामिल है। सुरक्षाबलों ने संघ कार्यकर्ताओँ की काली टोपी उतारने के बाद ही सभा में जाने की अनुमति दी गई है।