अलीगढ़लीक्स… (19 July ) । जिले में मानसून सक्रिय होने के बाद कल से कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई है। जिले में 23 व 24 जुलाई को तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 24 जुलाई तक ऐसे ही बारिश की संभावना है, दिन का अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तो न्यूनतम 25 से 27 डिग्री तक रहेगा। उमस लोगों को परेशान करती रहेगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
कृषि विज्ञान केंद्र कलाई के वैज्ञानिक डा. सुधीर सारस्वत ने बताया कि मौसम विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार अलीगढ़ में आगामी 24 जुलाई तक जबरदस्त बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 22 जुलाई तक बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक बारिश होती रहेगी।
गरज के साथ होगी बारिश
इसी तरह से 23 और 24 जुलाई को गरज चमक के साथ बारिश होगी। पूरे सप्ताह बारिश की संभावना है। जिससे अधिकतम तापमान 42 से 35 डिग्री तक आएगा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक आ जाएगा।