Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks Tarun Sagar Ji Maharaj’s initiation day celebrated
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Tarun Sagar Ji Maharaj’s initiation day celebrated

212

आगरालीक्स…(20 July Agra News)। श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बाग बल्केश्वर में मंगलवार को आचार्य श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन दिए। उन्होंने समाधिस्थ क्रांतिकारी मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज के बारे में बताया।

धूमधाम से मनाया तरुण सागर जी महाराज का दीक्षा दिवस
श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बाग बल्केश्वर में मंगलवार को आचार्य श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन दिए। उन्होंने समाधिस्थ क्रांतिकारी मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज के बारे में बताया।

आचार्य श्री ने कहा कि तरुण सागर जी महाराज को प्रवचन कहने की भिन्न शैली और क्रांतिकारी विचारधाराओं के कारण जाना जाता है। कभी धीमे और कभी तेज आवाज में दिए जाने वाले उनके प्रवचनों का असर बहुत गहरा होता है। उनकी प्रवचन देने की शैली बिल्कुल ही अनूठी थी।
आचार्य श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ने सुबह ससंघ के सानिध्य में समाधिस्थ क्रांतिकारी राष्ट्रसंत मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज का 34वां दीक्षा दिवस और गुरु परिवार ध्वज का लोकार्पण धूमधाम से किया। मदिर परिसर में गुरु परिवार ध्वजा लगाई गई। मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज की मंगल आरती की गई।

कड़वे प्रवचन के नाम से शुरू की बुक सीरीज
मंगल प्रवचन में आचार्य श्री 108 आदित्यसागर जी महाराज ने कहा कि तरुण सागरजी महाराज अपने प्रवचनों में कही बातों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इसमें सामाजिक और राष्ट्रीय समस्याओं के समाधान छुपे हुए हैं। उन्होंने सरकार से दो बच्चों का नियम लागू करने का आग्रह किया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि दो से ज्यादा बच्चों वाले हर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह नीति सभी जातियों और धर्मों के लोगों पर लागू होनी चाहिए। इसी तरह के कई विवादित प्रवचनों के देने के कारण उनके प्रवचनों को ‘कड़वे वचन’ कहा जाता है। तरुणसागरजी ने ‘कड़वे प्रवचन’ के नाम से बुक सीरीज शुरू की है, जिसके लिए वह काफी चर्चित रहते हैं। इनके प्रवचन की वजह से इन्हें ‘क्रांतिकारी संत’ भी कहा जाता है।

सभी को दिया मंगल आशीर्वाद
आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ने गुरु परिवार के सदस्यों से कहा कि अपने गुरु के विचारों पर चलें। सभी परिवारों ने आचार्य श्री से मंगल आशीर्वाद लिया।

मंगल कलश स्थापना 25 जुलाई को
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना 25 जुलाई को दोपहर एक बजे से श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बाग बलकेश्वर में की जाएगी।

ये रहे मौजूद
मंच का संचालन रविंद्र कीति जैन शास्त्री ने किया। गुरु परिवार मंच के अध्यक्ष राजेंद्र जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री प्रवीन जैन, मनोज जैन, नवनीत जैन, शुभम जैन,प्रवीन राजकोट, सचिन जैन, राहुल जैन, रजनीश जैन,रजत जैन, सुमन जैन, पायल जैन, आशा जैन, रुचि जैन आदि।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!