अलीगढ़लीक्स… पीलीभीत से आए यशराज सिंह ने अलीगढ़ मंडल के उप कृषि निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। हमीरपुर के निवासी यशराज सिंह ने उप कृषि निदेशक का चार्ज लेने के बाद अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि शासन की कृषि नीतियों का पालन पूरी ईमानदारी और सक्रियता से किया जाऐगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के डाटा को सही कराने पर भी कार्य होगा।
किसानों को हर संभव सहयोग व कृषि योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रदान की जाऐगी। किसानों को कृषि विभाग से निराश नहीं लौटना पड़ेगा। इनसे पूर्व के उप कृषि निदेशक अनिल कुमार का ट्रांसफर होने के बाद इन्होंने इसी सप्ताह अलीगढ़ उप कृषि निदेशका का पद संभाला है।