आगरालीक्स (Agra News 1st August )..आगरा में सुबह से रात तक जाम से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए एसएसपी मुनिराज जी ने वाटस एप नंबर जारी किया है, इस नंबर पर शिकायत और सुझाव दे सकते हैं।
आगरा में लोग जाम से जूझ रहे हैं, कई बार जाम का कारण अव्यवस्था होती है। यातायात पुलिस की सतर्कता से लोग जाम से बच सकते हैं। इस तरह की समस्याओं के लिए एसएसपी मुनिराज जी ने वाटस एप नंबर जारी किया है, इस नंबर पर लोग शिकायत कर सकते हैं, सुझाव भी दे सकते हैं जिससे यातायात का प्रबंधन सही तरह से किया जा सके और लोग जाम से बच सकें।
वाटस एप नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
एसएसपी मुनिराज जी के वाटस एप नंबर 9548524141 पर शिकायत कर सकते हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मी अभद्रता करते हैं तो उसकी भी शिकायत कर सकते हैं। इस पर एसएसपी मुनिराज जी की सीधी नजर रहेगी और शहर में जाम न लगे, इस पर काम किया जाएगा।