आगरालीक्स .(.Agra News 2nd August).आगरा के मणप्पुरम लूट केस में पुलिस की बदमाश से मुठभेड, पैर में लगी गोली, अरेस्ट। दो ज्वैलर हिरासत में।
आगरा के कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस कंपनी में 17 जुलाई को दिनदहाडे बदमाशों ने कर्मचारियों को बंंधकर बनाकर लूट की। बदमाश 19 किलोग्राम सोना और छह लाख कैश लेकर फरार हो गए। गोल्ड के बॉक्स में जीपीएस लगा होने के कारण दो घंटे बाद ही पुलिस ने मुठभेड में दो बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश की मौत हो गई। मगर, सरगना नरेंद्र लाला सहित दो बदमाश फरार चल रहे हैं। लूटा हुआ गोल्ड भी पूरा बरामद नहीं हुआ है। सोमवार सुबह फरार चल रहे 40,000 इनामी बदमाश अविनाश मिश्र उर्फ रेनू पण्डित से सिकंदरा के खडवाई नहर पर पुलिस मुठभेड हो गई। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके पास से 2 किलो सोना, और 42 हजार रुपये नगद मिले हैं।
एटा के दो ज्वैलर्स को पुलिस ने उठाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार को आगरा की एसओजी की टीम ने एटा के व्यस्त बाजार बाबगंज में छापा मारा। यहां से एसओजी की टीम ने दो ज्वैलर को उठाया है, इन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद हिरासत में लेकर पुलिस दोनों ज्वैलर को आगरा ले आई है। पुलिस को सुराग मिले हैं कि मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी से लूटा गया सोना बेचा गया है, इसी सिलसिले में पुलिस पूछताछ कर रही है। अभी व्यापारियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, साथ ही फरार चल रहे बदमाशों की धरपकड के भी प्रयास किए जा रहे हैं।