आगरालीक्स.(Agra News 4th August ). आगरा में दो महीने के लिए हाथी घाट मार्ग हो रहा बंद। रूट किया गया डायवर्ट, गुरुवार से स्मार्ट सिटी के तहत 1200 एमएम की पाइप लाइन डालने के लिए हाथी घाट से बिजली घर स्थित अंबेडकर चौक तक का मार्ग बंद किया जा रहा है।
आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत 1200 एमएम की पाइप लाइन डाली जा रही है। बिजलीघर स्थित अंबेडकर चौक से हाथी घाट तक पाइप लाइन डाली जानी है, पाइप लाइन डालने का काम पांच अगस्त से शुरू होगा और चार अक्टूबर तक चलेगा। ऐसे में दो महीने तक हाथी घाट मार्ग बंद रहेगा। इसके लिए रूट डायवर्ट किया गया है।
रूट किया गया डायवर्ट
अंबेडकर पुल से हाथी घाट की तरपफ जाने वाले दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन अंबेडकर चौक से जीवनी मंडी चौराहा होते हुए जाएंगे
विक्टोरिया पार्क से हाथी घ्ज्ञाट होकर वाटरवक्र्स तक जाने वाले सभी हल्के वाहन एकल मार्ग से जाएंगे
बिजलीघर बस स्टैंड से जाने वाली बस अब आईएसबीटी से जाएंगे
भारी वाहन और बस ग्वालियर रोड पर इनर रिंग रोड और दक्षिणी बाईपास होते हुए जाएंगे