आगरालीक्स .(Agra News 6th August).आगरा में नेपाल से लौटे कारोबारी के नौकर की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नौकर के संपर्क में आए कारोबारी के परिवार सहित 25 के लिए सैंपल।
आगरा के खंदारी निवासी कारोबारी के यहां नेपाल निवासी नौकर काम करता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नौकर जून में नेपाल चला गया था, नेपाल से एक अगस्त को लौटा। नौकर कारोबारी के घर काम करने गया, उसे बुखार आ गया। नौकरी की निजी लैब में कोरोना की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कारोबारी के परिवार सहित 25 लोगों के लिए गए सैंपल
कारोबारी के नेपाल से लौटे नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। नौकरी की कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है, कारोबारी और उसके परिवार सहित 25 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं, जिससे कोई और व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हुआ है तो उसे अलग कर दिया जाए और संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।
