Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Cash of Rs 25.66 lakh looted from Bank Of India in Agra
बिगलीक्स

Cash of Rs 25.66 lakh looted from Bank Of India in Agra

164

cctv
आगरालीक्स….
आगरा में सबसे बडी बैंक डकैती हुई है, दिनदहाडे बैंक के अधिकारी और कर्मचारियों को बंधक बनाकर बदमाश 25.66  लाख कैश लूट ले गए। बैंक आॅफ इंडिया की खंदौली शाखा में हुई लूट से पुलिस अधिकारियों में हडकंप मच गया है। कई थानों का पुलिस फोर्स बदमाशों की तलाश में जुटा हुआ है।

  कान्सेप्ट फोटो 

 

 

bank of indiaशुक्रवार को खंदौली के टीएस मार्केट में स्थित बैंक आॅफ इंडिया खंदौली में ग्राहकों की भीड भाड लगी हुई थी। दोपहर दो बजे लंच हो गया,

लंच के तुरंत बाद जैसे ही बैंक का गेट खुला, पांच बदमाश अंदर चले गए। उनके पास पिट्ठू बैग थे। एक बदमाश बाहर गेट पर खड़ा रहा। बैंक में ही एटीएम भी है। बाहर खड़े बदमाश ने एटीएम गार्ड रघुनाथ से कहा कि उसे मैनेजर ने बुलाया है। जैसे ही वह अंदर पहुंचा, उस पर तमंचा तान दिया।
इससे पहले ही बदमाशों ने मैनेजर रीना शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर अंशू, कैशियर भारत राय यादव, क्लर्क गोल्डन कुमार समेत पूरे स्टाफ को तमंचों से कवर कर रखा था। बैंक के दूसरे गार्ड रघुनाथ से बंदूक छीनकर और उसके सिर पर तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया था। बाहर खड़े लोगों से एक बदमाश ने कहा कि लंच टाइम खत्म हो गया है, अंदर आ सकते हैं। एक -एक कर जैसे ही लोग अंदर जाते गए, बदमाश तमंचे तानकर उनके हाथ ऊपर खड़े करवाकर उन्हें एक साइड में खड़ा करते रहे।
इसी बीच एक बदमाश ने कैशियर से कैश रूम खुलवाया और अलमारी खुलवाकर उसमें रखे 25 लाख रुपये बैग में रखे। फिर कैशियर रूम से 65 हजार 920 रुपये लिए। यहां 27 लाख और रखे थे। ये लुटने से बच गए। 10 मिनट में पूरी वारदात अंजाम देने के बाद जाते समय एक बदमाश नेमैनेजर आफिस से सीसीटीवी की डीवीआर लेकर अपने बैग में रख ली। इसके बाद बदमाश बाइकों से चले गए।
बाद में डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह भी पहुंचे। बदमाशों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उधर, बैंक के सूत्रों ने बताया कि एक कैमरे में रिकार्डिंग चिप लगी है। इसमें बदमाशों के चेहरे कैद मिल सकते हैं। उधर, बैंक में बंधक रहे लोगों ने बताया कि बदमाश बुलंदशहर क्षेत्र की बोली बोल रहे थे।

पुलिस  बाहर और पड़ गया डाका
बदमशों की उम्र 20-22 साल। छरहरा बदन। पैंट-शर्ट पहने थे। एक बहुत गालियां दे रहा था। बोली बुलंदशहर की लग रही थी। सभी के हाथ में लंबी नाल वाले तमंचे थे। सभी के पीठ पर पिट्ठू बैग थे। चेहरे खुले थे। आपस में कई बार बात की, लेकिन नाम नहीं लिया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live : Passengers injured after Sleeper Bus hit truck on Agra-Lucknow Expressway

आगरालीक्स …आगरा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्लीपर कोच बस ट्रक में...

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

error: Content is protected !!