Sunday , 7 December 2025
Home बिगलीक्स Zila Panchayat Adhyaksh polls Agra: Rakesh chaudhary & Kushal Yadav file nomination
बिगलीक्स

Zila Panchayat Adhyaksh polls Agra: Rakesh chaudhary & Kushal Yadav file nomination

babulal
आगरालीक्स
 ….आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा और सपा में जंग छिड गई है। सत्तारुढ सपा की प्रत्याशी कुशल यादव के नामांकन के लिए कलक्ट्रेट के गेट खोल दिए गए, भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के बेटे राकेश चौधरी नामांकन करने पहुंचे तो पांच लोगों को ही प्रवेश दिया गया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट में सुबह 11 बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन होने थे। भाजपा नेता सुबह 10 बजे सुभाष पार्क पर एकत्रित हुए और जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट तक पहुंचे। यहां कलक्ट्रेट के गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया, उनसे कहा गया कि प्रस्तावक ही अंदर प्रवेश कर सकते हैं। 12 30 बजे सांसद बाबूलाल के बेटे राकेश चौधरी ने भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कलक्ट्रेट कोर्ट में नामांकन किया। इसके आधा घंटे बाद सपा की प्रत्याशी कुशल यादव जुलूस के साथ पहुंची। कलक्ट्रेट के गेट पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नहीं रोका, इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। कुशल यादव ने 1 30 बजे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया।
सात जनवरी को चुना जाएगा अध्यक्ष
डीएम पंकज कुमार के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु नामांकन 01 जनवरी 2016 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच उसी दिन की जायेगी, 04 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापसी किये जायेगें। अध्यक्ष पद हेतु 07 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक किया जायेगा और मतगणना उसी दिन 3.30 बजे से करायी जायेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

23 killed in major fire break out in Restaurant cum Club in Arpora Goa

गोवालीक्स …गोवा में क्लब में लगी भीषण आग, 23 की मौत, पीएम...

बिगलीक्स

Agra News: IndiGo Flight from Agra Late up to 1.47 Hour#Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही हैं।...

बिगलीक्स

Agra News: 7th December 2025 weather forecast#Agra

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानें ( Agra News: 7th...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 7th December 2025#Agra

आगरालीक्स …Agra News: 7 दिसंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पांचवें दिन भी...

error: Content is protected !!