आगरालीक्स…(24 August 2021 Agra News) आगरा के स्पेसक्राफ्ट आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर्स के संचालक अमित गुप्ता को नेशनल आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021 से किया गया सम्मानित
बेंगलोर में किया गया सम्मानित
स्पेसक्राफ्ट आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर्स (विजय नगर) के मालिक अमित गुप्ता को नेशनल आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021 से सम्मानित किया गया। 18 अगस्त को होटल ताज, बेंगलूरू में आयोजित नेशनल आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 में अमित गुप्ता सम्मानित किए गए।
स्पेसक्राफ्ट आर्किटेक्ट एंड इंटीरियर, विजय नगर के संचालक अमित गुप्ता को नेशनल आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन एक्सीलेंस अवार्ड 2021 में प्रोमिसिंग एंड आउटस्टेंडिंग आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन फर्म आफ दी ईयर 2021, नोर्थ इंडिया से सम्मानित किया गया। उन्हें हास्पिटिलिटी प्रोजेक्ट, रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट एंड कामर्शियल प्रोेजेक्ट की कैटेगरी (ग्लोबल एडीशिन) के लिए सम्मानित किया गया।
