Thursday , 23 April 2026
Home agraleaks Candidates preparing for CA will not have to pay fees in agra
agraleaksआगराएजुकेशनटॉप न्यूज़देश दुनिया

Candidates preparing for CA will not have to pay fees in agra

125

आगरालीक्स (16th September 2021 Agra News)… सीए की तैयारी करने वालेे अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी फीस. द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया ने लिया फैसला.

14 सितंबर को जारी किया नोटिस
आईसीएआई ने 14 सितंबर को एक नोटिस जारी किया। इसमें ऐसे अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी, जिनके माता या​ पिता की कोरोना महामारी में मौत हो गई है। नोटिस में कहा गया है कि यह स्कीम एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2023 के बीच होने वाले रजिस्ट्रेशन पर लागू होगी।

ये लिया गया निर्णय
सीए प्रार्थना जालान ने बताया कि इसके तहत आईटी, ओरिएंटशन कोर्स वाले आईसीआईटीएसएस के साथ ही एडवांस्ड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी वाले एआईसीआईटीएसएस, एमसीएस वाले कोर्स सहित सभी स्तर के सीए कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ किया जाएगा।

यहां करें आवेदन
उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को संस्थान की वेबसाइट एसएसपी पोर्टल है। जिसका लिंक www.icai.org पर उपलब्ध है। यहां संबंधित कोर्स के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। इसके बाद माता या पिता की मृत्यु का सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा। इसे नोटिस में दिए गए संबंधित अफसरों में से किसी से भी प्रमाणित करके ही प्रमाणपत्र अपलोड ​करें। ऐसे में रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि स्क्रूटनी में अभ्यर्थी योजना का लाभ लेने के लिए अयोग्य मिलता है तो उसका फार्म रद्द कर दिया जाएगा।

आईसीएआई की ओर से जारी पत्र

हजारों अभ्यर्थियों को राहत
सीए प्रार्थना जालान ने बताया कि अभ्यर्थियों की रजिस्ट्रेशन फीस से लेकर सीए की फीस करीब 75 हजार तक होती है। इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने फीस जमा कर दी है और वे इस नियम के अधीन आते हैं तो उनको फीस रिफंड की जाएगी। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स आफ इंडिया का यह फैसला सराहनीय है। इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसी भी अभ्यर्थी की पढ़ाई बीच में नहीं छूटेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A woman was found half-naked on the road in Agra. An auto driver was accused of rape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क पर अर्धनग्न हालत में मिली महिला. आटो चालक पर...

आगरा

Agra Live News: “Show and Tell” activity held on Earth Day at Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अर्थ डे पर हुई “शो...

आगरा

Agra News: A candlelight march was held in Agra on the first anniversary of the Pahalgam attack…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में पहलगाम हमले की पहली बरसी पर नम आंखों...

एजुकेशन

Agra Live News: The UP Board results for 1.21 lakh students from Agra are being released tomorrow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 1.21 लाख छात्रों का कल यूपी बोर्ड का रिजल्ट आ...

error: Content is protected !!