Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agraits demand-long routes flights should start first from Agra#aganews
आगराटूरिज़्मटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agraits demand-long routes flights should start first from Agra#aganews

305

आगरालीक्स…आगरा टू लखनऊ फ्लाइट तो ठीक है लेकिन आगराइट्स चाहते हैं लॉन्ग रूट की फ्लाइट पहले शुरू हों. जानिए किन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड

एक अक्टूबर से आगरा से लखनऊ की फ्लाइट शुरू हो रही है. करीब 375 किलोमीटर का सफर अब लोग एक घंटे में तय कर सकेंगे. अहमदाबाद, बेंगलोर और नागपुर के बाद लखनऊ चौथा शहर होगा जो कि आगरा से एयर कनेक्ट होगा. आगरा से लगातार महानगरों के लिए फ्लाइट शुरू होने से आगरा के टूरिज्म से लेकर व्यापारियों तक में उत्सा है. उन्होंने इन महानगरों के लिए फ्लाइट शुरू होने से व्यापार व टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की आशा जताई है.

लॉन्ग रूट्स की पहले डिमांड
आगरा टू लखनऊ फ्लाइट शुरू होने को आगराइट्स अच्छा बता रहे हैं लेकिन उनका मानना है कि सबसे पहले आगरा से ज्यादा दूरी वाले शहर कनेक्ट हों तो ज्यादा अच्छा रहेगा. उनका मानना है कि आगरा टू अहमदाबाद हो या फिर बेंगलोर, ये दोनों ही फ्लाइट आगरा से सक्सेसफुल रन कर रही हैं. इसकी वजह ये है कि ये दोनों शहर आगरा से काफी दूर हैं और लोग इन शहरों के लिए फ्लाइट से ही जाना पसंद करते हैं. आगरा टू लखनऊ के लिए एक्सप्रेसवे सबसे उचित मार्ग है, जिसपर से इन दो शहरों की दूरी कुछ ही घंटों में तय की जा सकती है.

इन शहरों के लिए सबसे ज्यादा डिमांड
आगरा से जिन शहरों के लिए फ्लाइट की सबसे ज्यादा डिमांड आगराइट्स द्वारा की जा रही है वो लंबी दूरी के श्हर हैं. इनमें आगरा टू देहरादून, आगरा टू बनारस, आगरा टू इंदौर, आगरा टू मुंबई, आगरा टू भोपाल, आगरा टू हैदराबाद, आगरा टू कोलकाता, आगरा टू पटना, आगरा टू अमृतसर, आगरा टू गोवा सबसे ज्यादा डिमांड हैं. आगराइट्स की मानें तो इन शहरों के लिए अगर आगरा से फ्लाइट शुरू की जाती है तो इससे न सिर्फ आगरा के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगी बल्कि लोग इन शहरों के लिए फ्लाइट से ही जाना पसंद करेंगे.

इन शहरों के लिए जल्द होगी शुरू
आगरा से मुंबई और भोपाल के लिए जल्द ही इंडिगो की ओर से ही फ्लाइट शुरू की जा सकती है. इन दोनों शहरों के लिए पहले भी आगरा से फ्लाइट जाती रही हैं ​लेकिन किन्हीं कारणों से अभी ये दोनों शहरों के लिए आगरा से फ्लाइट स्थगित हैं. जल्द ही इन शहरों के लिए दोबारा फ्लाइट शुरू होने की संभावना है. इसके अलावा इंदौर और बनारस के लिए भी फ्लाइट आगरा से शुरू की जा सकती है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

error: Content is protected !!