नई दिल्लीलीक्स…शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली जमानत. पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई से जेल में बंद थे राज कुंद्रा…
अश्लील बेव सीरीज और पोर्नोग्राफी केस में पिछली 19 जुलाई से जेल में बंद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार को बड़ी राहत मिली. सोमवार को मुंबई की सेशंस कोर्ट ने 50 हजार के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी. हालांकि अदालत ने राज को मुंबई छोड़ने से पहले लोकल पुलिस चौकी को इसकी जानकारी देने को कहा है. बता दें कि पोनोग्राफी केस में राज की गिरफ्तारी होने पर उन्हें 27 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा गया, जबकि किला कोर्ट (एस्प्लेनेड कोर्ट) ने बाद में उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. कुंद्रा ने एक जमानत अर्जी भी दाखिल की थी जिसे सेशंस कोर्ट खारिज कर चुका है. बता दें कि राज कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा से लेकर पूनम पांडे तक ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा के दफ्तर से 68 एडल्ट वीडियोज जब्त किए हैं।
आईटी हेड की भी जमानत मंजूर
राज के साथ ही उनके आईटी हेड रायन थार्प की जमानत याचिका भी मंजूर हो गई है. इस मामले में कुंद्रा समेत 11 आरोपियों के खिलाफ 1500 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की गई है. अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा समेत 43 गवाहों के बयान को चार्जशीट में शामिल किया गया है. इस चार्जशीट के बाद कुंद्रा की जमानत का रास्ता खुलता हुआ नजर आ रहा था.