आगरालीक्स…(Agra News 21st September) यमुना एक्सप्रेस वे पर दौडती स्लीपर कोच बस में रेप, आगरा मंडल में हुई रेप की घटना की जांच में पुलिस टीम जुटी हुई है।
मंगलवार सुबह आगरा मंडल के शिकोहाबाद में स्लीपर कोच बच के पहुंचते ही यात्रियों ने रुकवा दिया, बस को थाने ले गए। यहां एक महिला यात्री ने आरोप लगाए हैं कि रात में स्लीपर कोच बस की लाइट बंद थी, उनकी 15 साल की बेटी स्लीपर कोच बस में ड्राइवर सीट के पीछे वाली स्लीपर सीट पर लेटी हुई थी, रात में कंडक्टर और उसके साथी ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। यमुना एक्सप्रेस वे से उतरते ही कंडक्टर स्लीपर कोच बस से उतरकर भाग गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

रात 11 बजे बेटी के साथ बस में सवार हुई थी महिला
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शिकोहाबाद की रहने वाली महिला अपनी 15 साल की बेटी और 19 साल की भतीजी के साथ दिल्ली के बदरपुर बार्डर से शिकोहाबाद के लिए सोमवार रात 11 बजे स्लीपर कोच बस में बैठी थी। रात में बस की लाइट बंद कर दी गई। महिला का आरोप है कि उनकी बेटी ड्राइवर सीट के पीछे वाली स्लीपर सीट पर रात में लेटी हुई थी, लाइट बंद थी और कंडक्टर और उसके साथी ने उनकी बेटी के साथ रेप किया। रात में बस नहीं रुकी।
उतर कर भाग गया कंडक्टर
सुबह के समय यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा में इंटरचेंज पर बस रुकी, इसी दौरान आरोपी कंडक्टर भाग गया, महिला ने अपने परिजनों को सूचना दी, जैसे ही बस शिकोहाबाद पहुंची। महिला के परिजन आ गए और बस को रुकवा दिया। बस को थाने ले गए, बस में रेप की सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। डॉग स्क्वाइड सहित फोरेंसिक टीम से जांच कराने के साथ ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।