आगरालीक्स… आगरा के भगत रेस्टोरेंट पर मारपीट और तोडफोड, तीन घायल।
आगरा के दयालबाग में भगत रेस्टारेंट है, यह पहले रामवीर चौधरी की दुकान में संचालित था, दो महीने पहले दुकान खाली कर दी और भगत रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप कुमार भगत अपने घर के बाहर ही रेस्टोरेंट चला रहे हैं। मंगलवार की रात को भगत रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप कुमार और उनके पडोस में रहने वाले रामवीर चौधरी से विवाद के बाद मारपीट हो गई। तोडफोड कर दी, मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।
एक दूसरे पर आरोप
भगत रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप का आरोप है कि वे मंगलवार रात को रेस्टोरेंट पर बैठे हुए थे तभी रामवीर के भाई धर्मवीर और अन्य लोग आ गए, गार्ड से अभद्रता की, इसका विरोध करने पर हमला बोल दिया। उनके साथी भी आ गए, आरोप है कि प्रदीप और उनकी पत्नी दीप्ति के साथ मारपीट कर दी।

छह महीने से नहीं दिया किराया
वहीं, दूसरे पक्ष के सौरभ चौधरी ने बताया कि प्रदीप कुमार भगत ने छह महीने से किराया नहीं दिया है। दुकान भी खाली कर दी, उस दुकान में एक अन्य रेस्टोरेंट चल रहा है, इससे प्रदीप भगत रंजिश मान रहे हैं। मंगलवार को चाचा धर्मवीर चौधरी टहल रहे थे, उन्होंने चाचा से मारपीट कर दी, बचाने आए लोगों को पीटा। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार बालियन ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक और रामवीर पक्ष ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, तीन का मेडिकल कराया गया, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पडोस में रहने वाले रामवीर चौधरी से विवाद के बाद मारपीट हो गई। तोडफोड कर दी, मारपीट में तीन लोग घायल हो गए।