आगरालीक्स(25th September 2021 Agra News)… आगरा में महिला की बुखार—खांसी से मौत. परिवार वालों का हत्या का आरोप. हंगामा.
गांव गढ़ी महाराम का मामला
आगरा के एत्मादपुर के गांव गढ़ी महाराम में विवाहिता की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिवारवालों ने जमकर हंगामा किया। उसकी हत्या का आरोप लगाया। बाद में थाना पुलिस पहुंची और लोगों का शांत किया।
महिला की थी तबियत खराब
महिला के मायके वालों ने बताया कि फूलश्री की शादी आठ साल पहले एत्मादपुर के गांव गढ़ी महाराम में मनोज से हुई थी। कुछ दिनों से फूलश्री को बुखार और खांसी थी। इस पर ससुरालवालों ने उसका इलाज कराया। लेकिन शनिवार तड़के ही फूलश्री की घर पर मौत हो गई। इसकी जानकारी उसके मायके वालों को दी गई।

हत्या का आरोप लगाया
बताया जा रहा है कि शनिवार को महिला के परिवार वाले गांव में पहुंचे। उन्होंने हंगामा किया। आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने गांव वालों को शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।