आगरालीक्स…(25 September 2021 Agra News) महिलाएं अपने जननांग से जुड़ी समस्याएं शर्म व झिझक से न छुपाएं. अत्याधुनिक दवाओं से मिल सकती है वजाइनल संक्रमण के इलाज में मदद..रेनबो में हुई कार्यशाला
रेनबो में हुई कार्यशाला
बैक्टीरियल वेजिनोसिस एक वजाइनल इनफेक्शन है। प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक के इस्तेमाल से इसे ठीक किया जा सकता है। इसी तरह यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन (यूटीआई) और जननांग से जुड़े दूसरे संक्रामक रोगों के इलाज में भी अत्याधुनिक दवाएं उपलब्ध हैं। रेनबो हाॅस्पिटल में प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक के इस्तेमाल से महिलाओं में जननांग से जुड़ी समस्याओं के इलाज पर स्त्री रोग विशेषज्ञों ने चर्चा की। कार्यशाला में रेनबो आईवीएफ कीं निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि अक्सर देखा गया है कि जननांग से जुडी समस्याओं को महिलाएं शर्म व झिझक के कारण छुपाती हैं। वे डाॅक्टरों को भी इस बारे में बताना नहीं चाहतीं, जिसकी वजह से समस्या काफी बढ़ जाती है।
यौन समस्याओं पर विस्तार से की चर्चा
रेनबो हाॅस्पिटल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि पीएच लेवल अनियंत्रित होने पर प्रीबायोटिक को दवा के जरिए शरीर में पहुंचाया जाता है। अत्याधुनिक दवा जैसे फ्लोरिटा के इस्तेमाल से कई तरह के वजाइनल संक्रमण के इलाज में मदद मिलती है। डा. केशव मल्होत्रा ने शर्म और झिझक से किसी भी रोग को न बढ़ाने की सलाह दी। डा. शैली गुप्ता और डा. नीरजा सचदेव ने महिलाओं से जुड़ी यौन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। डा. मनप्रीत शर्मा और डा. सेमी बंसल ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। संचालन नयनतारा लुसिएन ने किया। इस दौरान डॉ अनीता, डॉ ऋचा, डॉ अंजली, डॉ मिलुना, डॉ निशा, डॉ चिबुजोर, डॉ सपना, चांद मोहम्मद, उदिता, साधना आदि मौजूद थे।