आगरालीक्स…….. आगरा में ईएमआइ फ्री कार के नाम पर करोडों की जालसाजी हो रही है। ईएमआई फ्री कार, टेंशन फ्री कार, फ्री कार बाजार, कार आपकी और किश्त हमारी सहित आगरा में करीब 12 कंपनियां चल रही हैं। यह लोंगों को फाइनेंस के पैसे के एवज में गाडियों पर विज्ञापन लगाने की बात कहती हैं। जनता प्रलोभन के चलते इन जालसाज के जंजाल में आसानी से फंस जाती है। ईएमआई फ्री कार के दफतर के बाहर ताला लगा है। लोग ठगे गए और बेवकूफ भी कहलाए। इससे इतर क्या प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं कोई खुलेआम जनता ठगी करे और वह आंखें मूंद कर तमाशबीन बना रहे।
करोडो का खेल
ये कंपनियों आगरा सहित 52 जिलों में पफ्रेंचाइजी दे चुकी हैं। इससे करीब 25 से 50 करोड की कमाई कर कंपनी संचालक भूमिगत होने की तैयारी में हैं। इसकी शुरूआत ईएमआई पफ्री कार आगरा के आवास विकास कॉलोनी स्थित कंपनी के मुख्य कार्यालय से हो चुकी है। यह कार्यालय दो दिने से नहीं खुला है। हालांकि कंपनी के संचालक डीपी सिंह ने पुलिस को बताया है कि बैंक ने चेक रोक दिए हैं, इसके चलते चेक बाउंस हो रहे हैं। इसे जल्द ही सही कर दिया जाएगा।
Leave a comment