
बुधवार की रात को आगरा के खेरागढ़ कोतवाली के ऊंटगिरी चौराहे के पास बदमाशों ने राम बेबी के घर पर डकैती डाली, बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी, राम बेबी की चीख सुनकर ग्रामीण एकजुट हो गए। घर में खुद को फंसता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, दूसरी तरफ से ग्रामीणों ने भी जवाब में फायरिंग की। इसी बीच भागते एक बदमाश को ग्रामीणों ने दबोच लिया, उसी समय एक और बदमाश भागता दिखाई दिया, उसे भी पकड लिया गया। लेकिन तीन बदमाश मौके से फरार हो गए। दोनों बदमाशों को ग्रामीणों ने कमरे में बंद कर दिया, उनके पास से मिली पिस्टल छीन ली और जमकर धुनाई की।
इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना की, काफी संख्या में पहुंचा पुलिस फोर्स दोनों बदमाशों को पकड कर ले आया। फरार हुए बदमाशों की धरपकड में पुलिस जुटी हुई है। फायरिंग से कुछ ग्रामीण घायल हो गए।
Leave a comment