आगरालीक्स...30 हजार करोड़ के घोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने फोड़े मटके. प्रदेश सरकार के मंत्री पर लगाए आरोप। आंदोलन की चेतावनी. आम आदमी पार्टी ने बुधवार को जल निगम कार्यालय संजय प्लेस पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ कर प्रदर्शन किया। आप के प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा मंत्री महेंद्र सिंह ने जल जीवन मिशन के 30 हज़ार करोड़ का घोटाला किया है। योगी सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर भ्रष्ट मंत्री को जेल भेजा जाएगा। जिला अध्यक्ष बनै सिंह पहलवान और जिला मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल ने कहा कि 22 करोड़ जनता के पानी का पैसा भष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन में अंकित परिहार, प्रदेश सचिव मुकेश, डॉ. हृदेश चौधरी, गौरव अरोड़ा, अशोक धनगर, रमजान अब्बास, कपिल वाजपेयी मौजूद रहे।