Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Aambedkar jayati celebration in Agra: route diversion effected from 2 pm
बिगलीक्स

Aambedkar jayati celebration in Agra: route diversion effected from 2 pm

163

आगरालीक्स… आगरा में आज और कल घर से बाहर निकलने पर जाम में फंस सकते हैं, आंबेडकर जयंती के लिए होने वाले कार्यक्रम और शोभायात्रा के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। देखें क्या रहेगी व्यवस्था।
शहर की आंतरिक यातायात व्यवस्था शनिवार दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक

– शोभायात्रा के लिए चिम्मनपूड़ी चौराहे की ओर आने वाले पुलिस, प्रशासन और आयोजकों के चार पहिया वाहन आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़े होंगे।

-बिजलीघर चौराहे से कोई वाहन मदीना होटल की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन फोर्ट रेलवे स्टेशन से यमुना किनारा होते हुए गुजारे जाएंगे।

– विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की ओर से आने वाले वाहनों को विक्टोरिया पार्क से शमशान घाट होते हुए यमुना किनारा से फोर्ट स्टेशन की ओर गुजारा जाएगा।

– बिजलीघर बस स्टैंड का संचालन शनिवार दोपहर दो बजे से रविवार सुबह आठ बजे तक रामलीला मैदान से होगा। ये बसें यमुना किनारा होते हुए इन्हें एनएच टू की ओर जाएंगी।

– चीलघर चौराहे से बौद्ध विहार और औलिया रोड बिजलीघर की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा। यह वाहन बालूगंज पुलिस चौकी होते हुए जाएंगे।
– सदर भट्टी, मीरा हुसैनी से कोई वाहन मदीना तिराहे से चिम्मन पूड़ी चौराहा और बिजलीघर की ओर नहीं जाएगा। ये वाहन कलक्ट्रेट रावली मंदिर की तरफ से जाएंगे।
– रावली मंदिर गांधी प्रतिमा तिराहे से काजी पाड़ा की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
– हाथी घाट से दरेसी नंबर एक और दो से रावत पाड़ा की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
– फ्री गंज चौराहे से धूलियागंज की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
– इमरजेंसी तिराहे से फव्वारा चौराहे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
-हींग की मंडी तिराहे से कोतवाली, फव्वारा की तरफ कोई वाहन नहीं जाएगा।
शोभायात्रा के समय ढाकरान चौराहे से सदर भट्टी व कलक्ट्रेट से सदर भट्टी की ओर यातायात बंद रहेगा।
– ईदगाह बस स्टैंड और तोपखाना चौराहे से नामनेर-सांई की तकिया की ओर कोई वाहन नहीं आएगा।
– ईदगाह बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसें एमजी रोड पर नहीं आएंगी। एनएच टू से आने वाली बसें वाटर व‌र्क्स, जीवनी मंडी, यमुना किनारा, बालूगंज पुलिस चौकी, माल रोड, क्लब चौराहा से सुल्तानपुरा होकर ईदगाह बस स्टैंड जाएंगी। इसी तरह जयपुर से आने वाली बसें पथौली नहर से मलपुरा खेरिया मोड़ होकर ईदगाह को आएंगी। जबकि ग्वालियर जयपुर से आने वाली बसें रोहता नहर से मलपुरा और खेरिया मोड़ होकर ईदगाह आएंगी।
– हरीपर्वत चौराहे से सुभाष पार्क कलक्ट्रेट की ओर आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के दौरान रोक दिया जाएगा। इसी तरह सांई की तकिया स्टेट बैंक तिराहा, कलक्ट्रेट की तरफ से सेंट जोंस की ओर जाने वाले वाहनों को शोभायात्रा निकलने के दौरान रोक दिया जाएगा।
– सेंट जोंस चौराहे से लोहामंडी नौबस्ता चौराहा से सेक्टर-4 जगदीशपुरा तक शोभायात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

——-

भीम नगरी की यातायात व्यवस्था में शनिवार शाम चार बजे से मंगलवार को कार्यक्रम समाप्ति तक

– बोदला से जगदीशपुरा, नौबस्ता, लोहामंडी होकर जाने वाले व्यवसायिक व निजी वाहन बोदला से मारुति एस्टेट होकर कोठी मीना बाजार से अपने गंतव्य को जाएंगे।

– नौबस्ता लोहामंडी से जगदीशपुरा बोदला की तरफ जाने वाले व्यवसायिक व निजी वाहन नौबस्ता लोहामंडी से कोठी मीना बाजार की तरफ या मदिया तिराहा होकर जाएंगे।

बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक

– एनएच-टू पर यातायात व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

– इटावा फीरोजाबाद से ग्वालियर और जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।

– अलीगढ़ की ओर से फीरोजाबाद जाने वाले वाहनों को खंदौली से मुड़ी चौराहा होकर एत्मादपुर पर एनएच टू तक पहुंचाया जाएगा। इसी तरह मुड़ी चौराहे से टेढ़ी बगिया रामबाग को आने वाले भारी वाहन एत्मादपुर होकर आएंगे।

– ग्वालियर जयपुर से अलीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों को दक्षिणी बाईपास से होकर रुनकता पर एनएच टू से कुबेरपुर भेजा जाएगा। यहां से यमुना एक्सप्रेस वे से अपने गंतव्य को जाएंगे।

– फतेहाबाद रोड व शमसाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर क्षेत्र में न आकर ¨रग रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

बिगलीक्स

Agra Live News: 300 Meter AC cooper wire stolen from Shivaji Mandpam DBRAU, Agra

आगरालीक्स… Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में जहां ​शताब्दी समारोह होना...

error: Content is protected !!