Wednesday , 5 February 2025
Home agraleaks AAP took out Tiranga Sankalp Yatra from GIC Ground#agranews
agraleaksदेश दुनियापॉलिटिक्सबिगलीक्सयूपी न्यूज

AAP took out Tiranga Sankalp Yatra from GIC Ground#agranews

आगरालीक्स… आम आदमी पार्टी ने जीआईसी ग्राउंड से​ निकाली तिरंगा यात्रा. आप नेता मनीष सिसोदिया के आने से जोश से लबरेज दिखे कार्यकर्ता.

हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे कार्यकर्ता
आम आदमी पार्टी ने रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली। यात्रा जीआईसी ग्राउंड से शुरू हुई। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने इसे झंडी दिखाई। यात्रा का नेतृत्व आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह कर रहे हैं। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। देश भक्ति के नारे लगा रहे थे।

रविवार को तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल कार्यकर्ता

विज्ञापन के दम पर चल रही यूपी सरकार
इससे पहले प्रेस कांफ्रेंस में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, हम जाति धर्म की राजनीति नहीं करने आए हैं. रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा का रोडमैप लेकर आए हैं. यूपी सरकार तो सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रही है. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अच्छी शिक्षा तक नहीं मिल पा रही है। बेहतर चिकित्सा सुविधा से लोग वंचित हैं। आजादी के 75 साल बाद भी यूपी में लोग मूलभू​त सुविधाओं से दूर हैं। एक ऐसी सरकार है, जो शर्मसार करने वाली है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार सिर्फ विज्ञापन के दम पर चल रही है।

हम धर्म की रा​जनीति नहीं करने आए
उन्होंने कहा कि हम धर्म की राजनीति नहीं करने आए हैं। जाति की राजनीति नहीं करने आए हैं। हम सभी को शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार और सुरक्षा का वादा देते हैं। उन्होंने दिल्ली का उदाहरण दिया। कहा कि वहां के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों से ज्यादा सुविधाएं हैं, ताकि एक आम आदमी का बच्चा भी अच्छी शिक्षा पा सके। लेकिन यूपी में ऐसी सरकार है जो अपने स्कूलों की दशा तक विपक्षी दलों को नहीं दिखाना चाहती।

तिरंगा यात्रा से समझाएंगे अंतर
यात्रा में शामिल होने आए आप के यूपी प्रभारी और राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि आगरा में आज तिरंगा संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। अब नोएडा में 14 सितंबर को निकाली जाएगी। इसके बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा निकाली जाएगी। इसमें लोगों को भाजपा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रवाद के बीच अंतर को समझाया जाएगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Free Viral Hepatitis B & C test & treatment in SNMC, Agra#Agra

आगरालीक्स … आगरा में वायरल हेपेटाइटिस बी और सी की एसएन में...

बिगलीक्स

Agra News : Vending zone vacant after 18th Months#Agra

आगरालीक्स ..Agra News : ..आगरा में लाखों रुपये से 22 वेंडिंग जोन...

बिगलीक्स

Agra News : Ultrasound & IVF Center provide details of Doctors#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में कई नोटिस के बाद भी अल्ट्रासाउंड...

देश दुनियाबिगलीक्स

Delhi Election 2025 Live Update Video : Voting start for 70 seats#Delhielection

नईदिल्लीलीक्स….Delhi election : दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू...