आगरालीक्स…आगरा में दर्दनाक हादसा. तेज रफ्तार बस ने की बाइक को मारी टक्कर. बुआ—भतीजे की मौत…
आगरा में सोमवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया. थाना ताजगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार डग्गामार बस ने बाइक सवार बुआ भतीजे को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई है. हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ये है मामला
घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के खैराती टोला के पास की है. करवना गांव में रहने वाला एक किशोर अपनी बुआ को बाइक से लेकर आगरा शहर की ओर आ रहा था. खैराती टोला के पास तेज रफ्तार डग्गामार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों बुआ भतीजे गंभीर रूप से गिरकर घायल हो गए और थोड़ी ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बस चालक वहां से भाग गया. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किा है. घटना के बाद लंबा जाम भी लग गया. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.