Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Acid thrown in two rupees dispute in Agra, two injured…#agranews
आगराटॉप न्यूज़​क्राइम

Acid thrown in two rupees dispute in Agra, two injured…#agranews

185

आगरालीक्स…(20 January 2022 Agra News) आगरा में दो रुपये को लेकर हुआ ऐसा विवाद कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फेंक दिया तेजाब. युवक और युवती घायल…

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित सराय ख्वाजा में दो रुपये को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर तेजाब फेंक दिया. हादसे में एक युवक और एक युवती घायल हुए हैं. दोनों को एसएन में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस मामले को अचानक गलती से हुआ हादसा बता रही है.

ये है मामला
मामला कुछ ऐसा है कि थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा चौकी क्षेत्र की खासपुरा ठाकुर गली में सलमान नाम का एक बच्चा पड़ोसी दुकानदार सफरुदृीन से पांच रुपये का टूथपेस्ट लेने गया. इस पर दुकानदार ने कहा कि पहले दो रुपये के शैंपू उधार गए हैं, उसके पैसे वापस नहीं आए हैं और उसने सामान नहीं दिया. इस वाली बात पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया. इस पर सलमान घर से दस रुपये लेकर आया और उधार के दो रुपये चुकाकर आठ रुपये वापस ले लिए. लेकिन बताया जाता है कि जब वह बच्चा दोबारा दुकानदान से सामान लेने गया तो दुकानदार ने गाली गलौज कर दी. इस पर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया. इस पर सफरुददीन के बेटों ने टॉयलेट साफ करने वाली तेजाब की बोतल फेंकी जो कि दीवार से टकराकर फट गई. हादसे में सफरुदृदीन का बेटा और दूसरे पक्ष की बेटी रूबीना घायल हो गए. दोनों को अस्पताल भेजा गया है. पुलिस इस मामले को गलती से हुआ हादसा बता रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. दुकानदार के पास अगर तेजाब बेचने का लाइसेंस नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Paalna Utsav held at the ancient Pushtimargiya Shri Thakur Mathuradhish Ji Maharaj Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…पालना उत्सव में पुष्पों से सजे हिंडोले में झूले ठाकुरजी…आगरा के प्राचीन...

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

error: Content is protected !!