आगरालीक्स.. आगरा में जगह जगह कूडे के ढेर लगे होने पर नगर निगम की नए साल में बडी कार्रवाई, गंभीर आरोप के बाद नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ वीके सिंघल हटाए, उनकी जगह झांसी से आए मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रोहन सिंह को चार्ज सौंपा गया है।
आगरा नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा एमएम अग्रवाल अक्टूबर में रिटायर हो गए थे, उनकी जगह डाॅ वीके सिंघल को नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया, उन्हें सफाई व्यवस्था का भी चार्ज दिया गया था, आरोप है कि उन्होंने अपने काम में गंभीरता नहीं दिखाई वे कार्यालय भी नहीं आते थे, इससे सफाई व्यवस्था चैपट होती गई।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी बनाए रोहन सिंह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डाॅ वीके सिंघल पर आरोप है कि वे कार्यालय नहीं आते थे, उनका कमला नगर में हास्पिटल है, हास्पिटल संचालित करते थे, इसी तरह के अन्य आरोप के बाद नगर आयुक्त निखिल टी पफुंडे ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद से डाॅ वीके सिंघल को हटा दिया है,उनकी जगह झांसी से आगरा आए रिोहन सिंह को चार्ज दिया गया है।