आगरालीक्स…वृंदावन के बांकेबिहारी जी के दर्शन को पहुंची शिल्पा शेट्टी. आध्यात्मिक रंग में रंगी. ठाकुर जी के दर्शन कर चढ़ाया प्रसाद
वृंदावन के ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए हर रोज हजारों की संख्या में भक्त देश विदेश से यहां पहुंचते हैं. देश के नेता हों या फिर अभिनेता,समय-समय पर ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए वृंदावन आते रहते हैं. शुक्रवार को बालीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी यहां पहुंची. बांके बिहारी जी की पूजा अर्चना की और उन्हें प्रसाद चढ़ाया. आध्यात्मिक रंग में रंगी शिल्पा शेट्टी को यहां लोगों ने भी तुरंत पहचान लिया.

हरियाली तीज पर ठाकुर जी अपने भक्तों को स्वर्ण रजत हिंडोले में बैठ भक्तों को दर्शन देंगे. वृंदावन में इसी दिन से मंदिरों में हिंडोला उत्सव भी शुरू हो जाएगा जो कि 15 दिन तक चलेगा. इसलिए देश दुनिया के श्रद्धालु स्वर्ण रजत हिंडोला में विराजित ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन को बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचेंगे.