आगरालीक्स…आगरा में रोटरी ग्रेस की लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी में बिखरे तीज व राखी के रंग. उन सभी महिलाओं ने अपनी स्टॉल लगाई हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में स्वालंबन की दिशा में काम कर रही हैं
रोटरी क्लब आगरा ग्रेस का तीज व राखी फेस्ट शुक्रवार को रामरघु प्लाजो स्थित डाउन टाउन में शुरू हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटरी 3110 शरत चंद्रा और विशिष्ट अतिथि विधायिका रानी पक्षालिका सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। अतिथियों ने कहा कि यह प्रदर्शनी बेटियों के स्वालंबन को बल प्रदान करने वाली है। रोटरी क्लब आगरा ग्रेस कीं अध्यक्ष सबिता जैन ने बताया कि इस फेस्टिव सीजन में यह एक तरह की लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी है। उन सभी महिलाओं ने अपनी स्टॉल लगाई हैं जो विभिन्न क्षेत्रों में स्वालंबन की दिशा में काम कर रही हैं। एक व्यवसाय के रूप में इसे शुरू करने के साथ दूसरों को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं।

सचिव डॉ परिणीता बंसल ने बताया कि यह प्रदर्शनी 29 जुलाई से 04 अगस्त तक चलेगी। इसमें महिलाओं और लड़कियों द्वारा अपने-अपने उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। हैल्थ कैंप के साथ ही डिजाइनर कपड़े, राखी, ज्वैलरी, क्रॉकरी, मेंहदी, चूड़ी, बिंदी, मेकअप, हेयर आर्ट, नेल आर्ट, एनवलप्स, ऑर्गेनिक फूड, गॉरमेट चॉकलेट, चाट, गार्डन की शोभा बढ़ाने वाली वस्तुएं आदि प्रदर्शित की गई हैं। पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने सभी सशक्त महिलाओं द्वारा प्रदर्शित उत्पादों, उनके स्टॉल्स की प्रशंसा की और उन्हें मोटिवेट किया। प्रदर्शनी के साथ ही पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर शीनू कोहली, डॉ सुषमा गुप्ता, डॉ नीतू चौधरी, साधना भार्गव, प्रतिभा राणा, रेणु अग्रवाल आदि मौजूद थीं।