आगरालीक्स …आगरा में आवासीय मकान में चल रहे हॉस्पिटल को खाली करने के लिए नोटिस दिया है। आवास विकास परिषद के नोटिस का विरोध, 10 साल बाद याद आया आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि। ( ADA issue notice to vacant Hospital in Agra)
आगरा के न्यू आगरा में चार मंजिला यशवंत हॉस्पिटल संचालित है, हॉस्पिटल है। एडीए ने हॉस्पिटल संचालक को 14 जून को नोटिस भेजा है, इसमें कहा है कि नर्सिंग होम खाली कर दिया जाए, जिससे हॉस्पिटल को सील किया जा सके। वहीं, यशवंत हॉस्पिटल के मामले मे मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अपर आयुक्त प्रशासन की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है।
अपर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत की जांच शुरू कर दी गई है, भू उपयोग और भवन निर्माण में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यशवंत हॉस्पिटल के संचालक डॉ. सुरेंद्र भगौर का कहना है कि विवाद चल रहा है, वही शिकायत करता है। एडीए को भी कोर्ट में पार्टी बनाया गया है, नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।