आगरालीक्स ..आगरा में एडीजी अजय आनंद के चालक हमराह की सडक हादसे में मौत हो गई। राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी गई।
आगरा के एडीजी अजय आनंद के चालक, मुख्य आरक्षी सुग्रीव सिंह 55 साल अपने परिवार के साथ विष्णु पुरम शास्त्रीपुरम में रह रहे थे, वे मूलरूप से मथुरा के मरैला गांव के रहने वाले थे। रविवार देर रात वे ड्यूटी से घर जा रहे थे। घर से थोड़ी दूर पहले दहतोरा रोड पर सचदेवा कट पर किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट थी। किसी परिचित राहगीर ने सूचना दी। उन्हें एसएन इमरजेंसी लाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होते ही उनके स्वजन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उनकी दो बेटियां सबनम और सुशीला हैं।