आगरालीक्स.. आगरा में यूपी, सीबीएसई, आईसीएसई का 12 वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है, अब छात्र क्या करें, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, विवि के संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो रही है, बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ ही वॉकेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए 25 जुलाई के बाद आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। कॉलेज में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा, इसके बाद ही आनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है।
शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार स्नातक स्तर की कक्षाएं एक अक्तूबर और परास्नातक स्तर की कक्षाएं एक नवंबर से शुरू होंगी।
आगरा के कॉलेजों में सीटें और कोर्स
आगरा कॉलेज
बीकॉम – 560
बीए – 1258
बीएससी – 1160 (मैथ्य व बायो)
बीएससी बायोटेक – 60
बीकॉम- 480
बीए एलएलबी – 300
बीबीए- 60
बीसीए- 60
सेंट जोंस कालेज
बीकॉम – 240
बीए – 240
बीएससी मैथ्स- 180
बीएससी बायो- 60
बीकॉम स्पेशल- 360
बीबीए- 120
राजा बलवंत सिंह कालेज
बीकॉम – 334
बीए- 720
बीएससी- 480(मैथ व बायो)
बीएससी कृषि – 160
बीबीए – 90
बीसीए – 60
बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय
बीएससी- 90
बीकॉम- 160
बीबीए- 60
बीएड- 50
बीए- 640
बीडी जैन कन्या महाविद्यालय
बीकॉम – 180
बीए- 560