आगरालीक्स ..आगरा में साइंस की आनलाइन क्लास में अश्लील फिल्म चलने से हडकंप मच गया, छात्रों के साथ ही पैरेंटस हैरान हैं, साइबर सेल में शिकायत की गई।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब स्कूलों में आनलाइन क्लास चल रही हैं, एक स्कूल की कक्षा नौ की आनलाइन क्लास शुरू हुई। छात्रों ने अपने मोबाइल और लैपटॉप पर आनलाइन क्लास से पढाई करना शुरू किया। एक के बाद एक टीचर पढाने आने लगे। साइंस की क्लास शुरू हुई।
अश्लील फिल्म चलने से उडे होश
ब्रेक के बाद साइंस की क्लास शुरू हुई, क्लास शुरू होते ही अश्लील फिल्म चलने लगी, इससे सभी के होश उड गए, आनन फानन में क्लास बंद कर दी गई, टीचर, पैरेंटस के साथ ही स्कूल प्रबंधन भी परेशान हो गया।
साइबर शातिरों द्वारा सेंध लगाने की आशंका
इस मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई, आगरा की साइबर सेल ने जांच की, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साइबर शातिरों द्वारा आनलाइन क्लास में सेंध लगाने की आशंका है, साइबर शातिर बैंक एकाउंट, एटीएम और इंटरनेट बैंकिंग में सेंध लगाकर पैसे निकाल रहे हैं अब ये आनलाइन क्लासेज में भी सेंध लगाने लगे हैं।
बच्चों की क्लासेज पर रखे नजर
विशेषज्ञों के अनुसार, आनलाइन क्लासेज में बच्चों पर नजर रखे, आठवीं क्लास से अधिक के बच्चों के लिए खतरा अधिक है, इस तरह के केस लगातार बढ रहे हैं। वहीं, बच्चे क्लासेज के बाद क्या देख रहे हैं, इस पर भी परिजनों को नजर रखनी चाहिए।