जयपुरलीक्स…अंजू के बाद 17 साल की गजल पाकिस्तान में दोस्त से मिलने जा रही थी। एयरपोर्ट पर दो युवकों के साथ पहुंची। पुलिस ने लिया हिरासत में। बहन ने ब्रेनवॉश किया जा रहा था
सीमा-अंजू के बाद गजल परवीन की कहानी

सीमा हैदर पाकिस्तान से सीमा पार कर भारत आई, वहीं अंजू अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई अभी यह दोनों मामले सुर्खियों में अब अब एक और पाकिस्तानी लड़की की कहानी सामने आई है। इसका नाम गजल परवीन है।
बुआ के साथ भारत आई थी पाकिस्तान की गजल
गजल मूल रूप से पाकिस्तान की रहने वाली है, लेकिन तीन साल से भारत में रह रही थी। वह अपनी बुआ के साथ सीकर आई थी। 17 साल की गजल परवीन दो लड़कों के साथ जयपुर एयरपोर्ट पहुंची और पाकिस्तान जाने का टिकट मांगा। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं था।
बुआ से झगड़ा होने के बाद इस्लामाबाद जाना चाहती थी
पुलिस उपायुक्त ज्ञानचंद यादव के अनुसार हवाई अड्डा कर्मचारियों ने पहले तो मजाक समझा, लेकिन बाद में लड़की ने उन्हें बताया कि वह इस्लामाबाद की रहने वाली है। उसकी बुआ शीला सिंधी करीब तीन साल पहले इस्लामाबाद गई थी और उसे अपने साथ ले आई थी। तब से वह भारत में ही रह रही है। बुआ अभी सीकर जिले के श्रीमाधोपुर में रहती है। कुछ दिन पहले उसका बुआ से झगड़ा हो गया।
बस में मिले युवकों के साथ पहुंची एयरपोर्ट, ढाई सौ रुपये थे मात्र
वह बस में बैठकर श्रीमाधोपुर से जयपुर पहुंची। बस में उसे दो युवक मिले थे, जो उसे छोड़ने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गए। लड़की के पास पुलिस को 250 रुपए मिले हैं। अभी दोनों युवकों को भी हिरासत में रखा गया है।
बहन बोली पाकिस्तानी लड़के से थे दोस्ती, ब्रेनवॉश किया जा रहा था
इस बीच, गजल की बहन सामने आई है, जिसने जयपुर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। उसने बताया कि पाकिस्तान से गजल का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। वह सोशल मीडिया पर किसी पाकिस्तानी लड़के के सम्पर्क में थी। गजल ने उसे अपना दोस्त बताया और वह उसी से मिलने पाकिस्तान जा रही थी।