आगरालीक्स…. आगरा में हाईवे पर सिकंदरा मंडी के पास स्थित सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फोम और पानी से दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू। ( Agra News : Fire break out in shoe factory in Agra)
आगरा सिकंदरा हाईवे पर सिकंदरा सब्जी मंडी के पास एआर सोल फैक्ट्री है, गुरुवार सुबह सोल फैक्ट्री में आग लग गई, कुछ ही देर में सिकंदरा सब्जी मंडी तक आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। धुआं इतना अधिक था कि फैक्ट्री के पास तक लोग नहीं पहुंच पाए।
फैक्ट्री में सोल और प्लास्टिक का दाना
फैक्ट्री में जूते के सोल और प्लास्टिक का दाना बनता था, आग से सोल में धुआं सुलगने लगा और आसमान में धुआं ही धुआं छा गया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। फोम और पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस पूछताछ में सोल फैक्र्टी के मालिक अंशुल और रोहित बताए जा रहे हैं, अभी आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हुई है।