नईदिल्लीलीक्स… हरियाणा सरकार नूंह में हुई हिंसा के बाद एक्शन में। नूंह के ताव़डू इलाके में आज बुलडोजर से रोहिंग्या की दो हजार झोपड़िया ध्वस्त कीं। नये एसपी ने कमान संभाली।
तावड़ू क्षेत्र में रोहिंग्या और बांग्लादेशी रहते हैं

नूंह के तावड़ू इलाके में काफी संख्या में बांग्लादेशी और रोहिंग्या रह रहे हैं। नूंह हिंसा की जांच के दौरान इस क्षेत्र के कई युवक वीडियो में नजर आए और उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई।
कई के खिलाफ दर्ज है संगीन अपराध
इसके बाद आज पुलिस प्रशासन अवैध रूप से रहने वाले लोगों की करीब 200 झोपड़ियों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गयी।
जुमे की नमाज घरों में कराने के निर्देश
नूंह के नये पुलिस नरेंद्र बिजारणिया ने चार्ज संभाल लिया है। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र का दौरा किया। साथ ही उलेमाओ से वार्ता कर आज जुमे की नमाज घरों में ही अदा कराने को कहा। प्रदेश के चार जिलों में अभी तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात है।