आगरालीक्स…आगरा में चल रही अग्निवीर भर्ती में आज 200 अभ्यर्थी नहीं पहुंचे. कल भी 187 अभ्यर्थी रहे थे अनुपस्थित. फोटोज में देखें युवाओं का जोश
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में इस समय अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. यह रैली 14 जुलाई से शुरू हुई है और एक अगस्त तक चलेगी. इस रैली में आगरा सहित 12 जिलों के 15 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे. आज 1100 अभ्यर्थियों को इस रैली में शामिल होना था लेकिन 900 अभ्यर्थी पहुंचे. दो सौ अभ्यर्थी इसमें अनुपस्थित रहे. एक दिन पहले भी 187 के करीब अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. आज अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं ने दौड़, लॉन्ग जम्प सहित कई कैटेगरी में अपने को साबित किया.
देखें फोटोज

