Wednesday , 17 June 2026
Home आगरा Agr News: Police arrested four kidnappers who were running away after abducting a young man from Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agr News: Police arrested four kidnappers who were running away after abducting a young man from Agra…#agranews

106

आगरालीक्स…आगरा से युवक का अपहरण कर भाग रहे चार किडनैपर पुलिस ने दबोचे. युवक को राजस्थान बॉर्डर से किया सकुशल बरामद

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र से एक युवक का अपहरण भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने धौलपुर से हाइवे पर दबोच लिया. पुलिस ने चार बदमाशों को पकड़ लिया और अपहरण हुए युवक को भी राजस्थान बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया गया है. पुलिस ने बदमाशों की कार को भी जब्त कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.

ये है पूरा मामला
धौलपुर पुलिस को आज सुबह यूपी पुलिस से सूचना मिली कि चार बदमाश एक सफेद रंग की कार में आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के एक युवक का अपहरण कर भागे हैं और उनकी मूवमेंट धौलपुर की तरफ है. इस सूचना के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने तुरंत हाइवे पर मनियां, सदर, निहालगंज, कोतवाली, ट्रैफिक पुलिस, जिला विशेष टीम और क्यूआरटी को अलर्ट कर दिया और आगरा ग्वालियर हाइवे पर सघन नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी गई.

थोड़ी देर में हाइवे पर जलदाय विभाग चौराहे के पास यातायात प्रभारी को एक सफेद रंग की कार तेज गति से आती दिखाई दी तो इस पर पुलिस ने तुरंत बैरीकेड्स लगाए और कार को रुकवाया. कार में चार लोग सवार थे जिनसे पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने आगरा के एक युवक का अपहरण करना स्वीकार किया.

ये हैं पकड़े गए बदमाशों के नाम
रामेश्वर पुत्र कांशीराम निवासी घटकुण्डा थाना पहाड़गंज , ग्वालियर
रवि धाकड़ पुत्र रामनिवास धाकड़ निवासी हरीपुरा थाना फैलारस जिला मुरैना
राजेश पुत्र जंडेल सिंह निवासी हरीपुरा थाना फैलारस मुरैना
महेंद्र पुत्र चिरौंजी निवासी घटकुण्डा थाना पहाडगंज ​ग्वालियर

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने सिकंदरा में रहने वाले 25 वर्षीय कुलेंद्र बघेल का अपहरण किया था और बाद में यूपी पुलिस के दबाव में तथा पकड़े जाने के डर से उन्होंने धौलपुर के मनियां इलाके में कुलेंद्र को एक चाय की दुकान पर छोड़ दिया था. बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही यूपी पुलिस की एसओजी, थाना सैंया और थाना सिकंदरा टीम भी गुलाब बाग पहुंच गई. चारों अपहरणकर्ताओं को यूपी पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने जब कुलेंद्र की तलाश की तो उसे राजस्थान बार्डर से सकुशल बरामद कर लिा गया है. पुलिस के अनुसार युवक का अपहरण रुपयों के लेन—देन को लेकर किया गया था.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Silver trader accuses acquaintance of failing to pay for silver purchase; case filed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में परिचित ने व्यापारी से 48.73 लाख की चांदी खरीदने के...

आगरा

Agra Live News: Mass yoga session at Mehtab Bagh in Agra to mark International Yoga Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मेहताब बाग पर सामूहिक योगाभ्यास,...

आगरा

Agra Live News: A truck lost control and rammed into a metro divider on the highway, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाइवे पर ट्रक अनियंत्रित होकर मेट्रो डिवाइडर को तोड़ता हुआ...

बिगलीक्स

Agra Live News: House balcony collapses in Tajganj’s Pakki Sarai; two dead, including an innocent child…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा मेें बड़ी दुर्घटना, ताजगंज पक्की सराय में मकान का...

error: Content is protected !!