आगरालीक्स…आगरा कैंट और मथुरा जं. पर रुकने वाली ट्रेनों में सवार यात्रियों को पानी पिलाएंगे स्काउट एंड गाइड्स. एक माह तक चलेगी शीतल जल सेवा
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में एवं जिला आयुक्त स्काउट आगरा मंडल व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा अमित आनंद के निर्देशन में जल सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है| निशुल्क जल सेवा शिविर का शुभारम्भ आगरा छावनी स्टेशन और मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को जल पिला कर की गई।
इसके तहत आगरा मंडल के स्काउट एवं गाइड्स 01 माह तक जल सेवा शिविर में यात्रियों को जल पिलायेंगे। भीषण गर्मी में रेल यात्रा करने के दौरान यात्रियों को सबसे ज्यादा जरूरत ठंडे पानी की होती है। जिसमे कि सामान्य एवं अन्य कोच में यात्रियों की इस जरूरत को ध्यान देते हुए उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट एवं गाइड, आगरा मंडल द्वारा आगरा छावनी एवं मथुरा जं स्टेशनों पर निशुल्क जल सेवा शुरू की है। स्काउट एवं गाइड के द्वारा ट्रेन आने पर ट्राली के माध्यम से यात्रियों को निशुल्क जल सेवा प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर जिला आयुक्त गाइड तनूजा प्रसाद, सहायक जिला आयुक्त/गाइड कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव, सहायक जिला आयुक्त/स्काउट अरविन्द कुमार, जिला सचिव प्रवीन कुमार,जिला संगठन आयुक्त/स्काउट हेमेन्द्र कुमार मौर्य, अंकित कुमार (डीटीसी), स्काउटर कन्हेया झा एवं स्काउट एवं गाइडके बच्चे मौजूद रहे।