आगरालीक्स.. आगरा का 12 दिसंबर का प्रेस रिव्यू , यमुना एक्सप्रेस पर पांच घंटे भीषण जाम, किसान आंदोलन में आज हाईवे करेंगे बंद, टोल प्लाजा फ्री.

आगरा में 12 दिसंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें
पश्चिम बंगाल में नडडा पर हमले के मामले में केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार आमने सामने, केंद्र ने मुख्य सचिव और डीजीपी को किया तलब, सीएम ममता का भेजने से इन्कार, राज्यपाल धनखड ने केंद्र सरकार को सौंपी रिपोर्ट में कानून व्यवस्था पर जताई चिंता, राज्यपाल की मुख्यमंत्री को कडी चेतावनी, कहा आग से ना खेलें, त्रणमूल कांग्रेस ने कहा नडडा की रैली में उन्हीं के गुुंडे शामिल थे। औ
द्योगिक उत्पादन अक्टूबर में 3 6 परसेंट बढा, डाकघर में न्यूनतम बैलेंस ना रखने पर 100 रूपये कटेंगे, 146 दिन बाद देश में सबसे कम सक्रिय मरीज, संचार उपग्रह का 17 दिसंबर को प्रक्षेपण, ट्रेन रोकने पर किसानों में नहंीं बनी सहमति, आज हाईवे जाम और टोल प्लाजा करेंगे फ्री, किसान प्रतिनिधियों ने कहा बातचीत का रास्ता बंद नहीं, सरकार नहीं चाहती समाधान, तहसीलदार सुन सकेंगे ग्राम समाज की संपत्ति से जुडे वाद, सीएम योगी को आगरा के मोबाइल नंबर से मिली धमकी, वाटसएप नंबर धारक पर केस।

अमर उजाला
किसानों ने दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे की 12 लेन बंद कराईं, यमुना एक्सप्रेस वे पर पांच किलोमीटर लंबा जाम, रात 10 बजे यातायात हो सका सामान्य
पूर्व सीएम अखिलेश यादव आगरा एक कार्यक्रम में आए कहा, दोगनी आय वाली एमएसपी किसानों को कब मिलेगी बताए सरकार,
ताजमहल के पास सफाई ना होने से कंपनी से करार खत्म
दैनिक जागरण

संजय प्लेस पार्किंग के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
कोरोना से एक और मौत 44 नए केस
आगरा देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, एक्यूआई 355
हिंदुस्तान

निजी डाक्टरों की हडताल, 2500 डाक्टरों की ओपीडी से बिना इलाज के लौटे मरीज
कैंट से जयपुर के बीच कल पहली बार बिजली क इंजन से चलेगी ट्रेन
दरोगा की टोपी पहनकर फोटो खिंचवाने वाला आरोपी अरेस्ट
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लाॅग इन करें https://agraleaks.com/