आगरालीक्स ….कोहरे के चलते ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है, आगरा से चलने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं, वहीं कई ट्रेनें देरी से आगरा कैंट सहित न्य स्टेशन पर पहुंच रही हैं।
कोहरे के चलते 16 दिसंबर से 12 ट्रेन निरस्त की गई हैं, आगरा फोर्ट स्टेशन से चलने वाली फोर्ट.लखनऊ इंटरसिटी अप.डाउन 16 से 31 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह अजमेर से चलकर आगरा फोर्ट और अछनेरा होकर गुजरने वाली अजमेर.सियालदह को 16 से 31 दिसंबर तक निरस्त किया गया हैए जबकि सियालदह.अजमेर एक्सप्रेस 17 दिसंबर से एक जनवरी तक निरस्त रहेगी।